फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huranga in gokul

कान्हा के गोकुल में छड़ी मार हुरंगा

Sun, 20 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
huranga in gokul
कान्हा के गोकुल में छड़ी मार हुरंगा - फोटो : केके अरोरा
होरी खेलन आयौ श्याम, आज जाय रंग में बोरो री, और हा-हा खाय पड़ै जब पइयां तब जाय छोड़ो री..., होरी खेलन आयौ श्याम आज...। कन्हैया का गोकुल होली की मस्ती में सराबोर है। कन्हैया अभी बालक हैं इसलिये यहां राधा जी उनके साथ छड़ी से होली खेल रही हैं।
विज्ञापन


होली के गीतों की तरंग के साथ पहले गुलाल, फिर फूल और उसके बाद टेसू के फूलों से बने रंग की मार खाने को हर कोई लालायित है।

गोकुल का छड़ी मार हुरंगा होली का अनोखा रूप है। रविवार को गोकुल में इस उत्सव के लिए गजब का उल्लास रहा।

सुबह से ही गांव में होरी की मस्ती छा गई। नंद किला स्थित नंद भवन में ठाकुर जी के समक्ष राजभोग रखा गया। इसके बाद भक्त उन्हें पालकी में सवार होकर निकले। शोभायात्रा में गोपिकाएं ग्वालों के साथ छड़ी हुरंगा खेलती चलीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा गोकुल की गलियों से होती हुई मुरलीधर घाट पहुंची। यहां पर विश्व प्रसिद्ध उत्सव का वैभव श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए विवश कर देता है।

गोपिकाएं ग्वाल वालों के साथ होली खेलती हैं। यहीं घाट पर कन्हैया भी विराजमान हैं। ठीक दो बजे ठाकुर जी की अलौकिक छवि के सामने से पर्दा हटते ही जयजयकार हो उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त झांकी को निहारकर कर निहाल होते हैं। यहां से प्रभु की पालकी शाम चार बजे नंद भवन की ओर प्रस्थान करती है। उत्सव में मुख्य रूप से कृष्ण बल्लभ गौड़, दिलीप गौड़, सचिन सरदार, जगदीश पाठक, दास बिहारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed