फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hunger strike

धरना दे रहे क्वारंटीन जीसस को जूस पिलाया, अनशन समाप्त

Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
hunger strike
मथुरा। कृष्णा कुटीर वृंदावन क्वारंटीन सेंटर पर अनशन पर बैठे उत्कर्ष चतुर्वेदी एडवोकेट उर्फ जीसस को नायब तहसीलदार ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। नायब तहसीलदार शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के निर्देश पर पहुंचे थे। जीसस ने क्वारंटीन सेंटर की अव्यवस्थाओं के खिलाफ तीन दिन से अनशन शुरू कर दिया था। उत्कर्ष चतुर्वेदी को कोरोना पॉजिटिव से संपर्क करने के बाद कृष्णा कुटीर वृंदावन में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

उत्कर्ष के अनशन शुरू करने के बाद कई सामाजिक संस्था, अधिवक्ताओं सहित कौमी एकता मंच के संरक्षक उनके पिता मधुवनदत्त चतुर्वेदी एडवोकेट एंव उपाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी ने भी विरोध स्वरूप अनशन शुरू कर दिया था। इसे लेकर कौमी एकता मंच के संरक्षक शिवदत्त चतुर्वेदी और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, समाज सेवी पवन चतुर्वेदी एडवोकेट एवं बार के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा तथा बार के सचिव विशाल सिंह आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कृष्णा कुटीर पहुंचकर उत्कर्ष चतुर्वेदी को जूस पिलाते हुए अनशन समाप्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने उत्कर्ष के पिता मधुवन चतुर्र्वेदी एडवोकेट से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही सहयोग के लिए अनशन समाप्त करने को कहा। अनशन समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed