फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huge Holi festival was organized in Jabra village of Maant area of Mathura

Braj ki holi 2023: जाबरा में हुरंगों पर बरसीं प्रेम पगी लाठियां, कजरे में छतों से हुई रंगवर्षा

Thu, 09 Mar 2023 11:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 11:13 AM IST
सार

मथुरा के जाबरा गांव में धलुंडी के दिन लठामार होली खेली गई। इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में हुरियारे एकत्र हुए। वहीं छतों से रंगवर्षा की गई। हुरियारे और हुरियारिनों ने नगाड़े पर जमकर नृत्य किया। 

विज्ञापन
huge Holi festival was organized in Jabra village of Maant area of Mathura
हुरंगों पर बरसीं प्रेम पगी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में चंहुओर होली की धूम रही। अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा विश्वभर से श्रद्धालु पहुंचे। यहां उन्होंने होली उत्सव का जमकर आनंद लिया। इसी कड़ी में बुधवार को मांट क्षेत्र के जाबरा गांव में होली के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। धुलंडी के दिन सबसे पहले लूलू का भडुआ हुआ। इसमें जमकर गुलाल औऱ अबीर उड़ाया गया। 

विज्ञापन


वहीं कजरे में छतों से रंगों की बरसात हुई। हुरियारे और हुरियारिनों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया। इसके बाद शाम को प्रसिद्ध लठामार हुरंगे का आयोजन किया गया। इसमें हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसी। राधारानी ने जाबरा में बलराम के साथ होली खेली थी। इसको लेकर जाबरा में होली के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। 

विज्ञापन

huge Holi festival was organized in Jabra village of Maant area of Mathura
जमकर उड़ा गुलाल - फोटो : अमर उजाला
धुलंडी के दिन हुए लूलू के भडुआ में गांव की परिक्रमा कर अबीर गुलाल उड़ाया गया। गांव की पुरानी चौपाल से कजरा निकाला गया। इसमें हुरियारों पर छतों से महिलाओं ने जमकर रंगों की बरसात की। महिलाओं ने नगाड़ा (बंब) की धुन पर नृत्य किया। 
विज्ञापन

huge Holi festival was organized in Jabra village of Maant area of Mathura
नगाड़े पर जमकर हुआ नृत्य - फोटो : अमर उजाला

चंदन में विशाल मेले का आयोजन 

बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा चंद्रवन में विशाल मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें नगाड़े पर करतब दिखाए जाते हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed