फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hudge in procession, drunker, return, bridegroom, the mortgage

शराबियों के हुड़दंग के चलते बैरंग लौटी बरात

Wed, 01 Jul 2020 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
hudge in procession, drunker, return, bridegroom, the mortgage
टैंटीगांव/चौमुंहा (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चौमुंहा से पहुंची बरात में शराब के नशे में धुत बरातियों ने खाने के समय उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घराती एवं बरातियों में जमकर मारपीट हुई। दूल्हों ने दुल्हनों के पिता व भाई से मारपीट कर दी। यह देख बहनों ने शादी से इनकार कर दिया। बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी चौमुंहा ब्लॉक के गांव कौंकेरा निवासी पवन एवं अजय के साथ तय की थी। 30 जून को बरात गांव पहुंची। 50 से अधिक बराती शामिल थे। स्वागत सत्कार ठीक प्रकार हो गया। बराती शराब के नशे में धुत थे। खाने के दौरान घराती एवं बरातियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

झगड़ा मारपीट में बदल गया। बचाव करने पहुंचे दुल्हनों के पिता एवं भाई के साथ दूल्हों ने मारपीट कर दी। झगड़ा करने के बाद बराती भाग गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दोनों दूल्हों को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर के लोगों ने काफी प्रयास किए, मगर लड़कियों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बाद में तय हुआ कि जो सामान लड़कियों के पिता ने दिया है, उसे वापस किया जाए, तभी दूल्हों को छोड़ा जाएगा। बुधवार सुबह सामान लौटा दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed