फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Houses are drowning in floods, goods are getting destroyed, dreams are dying bit by bit

Mathura News: बाढ़ में डूब रहे मकान, बर्बाद हो रहा सामान, तिल-तिल मर रहे अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Houses are drowning in floods, goods are getting destroyed, dreams are dying bit by bit
मथुरा। गणेशधाम कॉलोनी में पानी भरने के बाद घर छोड़कर जाते स्थानीय निवासी।  - फोटो : mathura
मथुरा। यमुना में बढ़े जलस्तर ने मथुरा-वृंदावन की कुछ कॉलोनियों के साथ ही देहात के कई गांवों को चपेट में ले लिया है। बाढ़ में मकान डूब रहे हैं, सामान बर्बाद हो रहा है। ये बर्बादी देखकर उन लोगों के अरमान तिल-तिल कर मर रहे हैं, जिन्होंने पूरी जिंदगी की कमाई से एक घरौंदा तैयार किया था।
विज्ञापन

बीते एक माह से नौहझील और शेरगढ़ क्षेत्र के गांवोें में घुसा बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है, तो वहीं अब जलस्तर और बढ़ने से मथुरा और वृंदावन में भी हालात खराब हो गए हैं। नगर निगम के वार्ड जयसिंहपुरा और वृंदावन की कई कॉलोनियों में पांच फीट तक पानी भर गया है। गलियों में नाव चल रही है, घरों में भी पानी भर गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं, कि लोगों को अपन घर छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गणेश धाम कॉलोनी में रहने वाले आबिद बाढ़ के बाद भी अब तक घर में डटे थे। उन्होंने छत पर जरूरी सामान रख लिया था और, परिवार के साथ छत पर ही रह रहे थे। नीचे रखा सामान घर में पानी भरने से बर्बाद हो गया। शुक्रवार को पानी जब और बढ़ा तो परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने घर छोड़ने का निर्णय लिया। दो बोरियों में कपड़े और जरूरी सामान लेकर परिवार के साथ वे शेल्टर होम चले गए। घर से विदा लेने के दौरान उनकी आंखें नम थीं, लेकिन आखिर करते भी क्या करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हाल किसी एक आबिद का नहीं है, बल्कि सैकड़ों आबिद ऐसे हैं, जिन्हें अपना मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा। पूरी जिंदगी की मेहनत की कमाई से बना घर और उसमें जाम किया सामान बर्बाद होते देखे उनके अरमान तिल-तिल कर मर रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि वे जब वापस लौटेंगे तो उनका घर बचेगा भी या नहीं। दरअसल जलभराव के चलते कई मकान धराशायी हो चुके हैं, अन्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

---
कॉलोनियों में भरा पानी, चोरों की आई बाढ़
एक तरफ कॉलोनियों में पानी भरा है तो दूसरी तरफ चोरों की बाढ़ आ गई है। शहर से लेकर देहात तक बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों और गांवों में खाली पड़े घरों में चोर हाथ साफ कर जा रहे हैं। चोरी के डर से बाढ़ के बाद भी लोग घरों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed