फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   House collapsed due to rain in Mathura family members narrowly escaped

Mathura: दो दिन में बारिश से गिरे तीन मकान, बाल-बाल बचा परिवार; निगम ने 105 जर्जर भवन मालिकों को थमाए नोटिस

Mon, 11 Sep 2023 10:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

मथुरा में दो दिन में बारिश से तीन मकान गिर गए। इससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। निगम ने 105 जर्जर भवन मालिकों को नोटिस थमाए हैं। 

विज्ञापन
House collapsed due to rain in Mathura family members narrowly escaped
मौसम बदलने के बाद शुरू हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बरसात के कारण एक के बाद एक जर्जर भवन गिर रहे हैं। बीते दिन मथुरा-वृंदावन में दो मकान गिर गए। सोमवार को अंबाखार में एक मकान का बरामदा धराशायी हो गया। इस दौरान परिवार के पांच सदस्य घर में मौजूद थे, गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की शाम वृंदावन में बिहारीजी मंदिर के निकट मकान का जर्जर छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम ने जर्जर मकानों का सर्वे कर स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू की। इस प्रक्रिया में अब तक 105 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मथुरा क्षेत्र में दिए नोटिस की संख्या करीब 87 है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: दहेज में नहीं मिले दो लाख...तो विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में दो भवनों को नगर निगम द्वारा गिराया भी गया है। इसके बाद नगर निगम ने चुप्पी साध ली। फिर बरसात शुरू होती ही जर्जर मकान गिरने लगे हैं। रविवार को बिहारीजी मंदिर के निकट एक दीवार गिर गई और मथुरा में चौबियापाड़ा में एक जर्जर मकान का हिस्सा ढह गया था। सोमवार को जनरलगंज क्षेत्र स्थित अंबाखार में रामस्वरूप माहौर के मकान का बरामदा गिर गया।

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण ध्यान दें: उर्स मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें स्टेशन और समय सारिणी

मथुरा-वृंदावन में जर्जर भवनों को लेकर 105 नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकतर भवनों में मकान मालिक और किराएदारों के बीच विवाद हैं। किराएदार काबिज हैं, जो भवनों को खाली करने को तैयार नहीं है। इन सभी के मामले कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में नगर निगम अपनी ओर से किसी भी भवन को बगैर खाली कराए गिरा नहीं सकता है। -एसपी मिश्रा, महाप्रबंधक निर्माण,नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed