फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   house caught fire due to petrol bottle In Mathura five people got burnt in accident

Mathura: पेट्रोल से घर में लगी आग, पांच झुलसे... तीन रेफर; खाना बनाते समय अलमारी में गिरकर टूट गई थी बोतल

Sun, 31 Mar 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 11:29 PM IST
सार

मथुरा में पेट्रोल से घर में आग लग गई। इसमें पांच लोग झुलस गए। तीन लोगों की हालत नाजुक देख रेफर किया गया है। खाना बनाते समय अलमारी में गिरकर पेट्रोल भरी बोतल टूट गई थी। 

विज्ञापन
house caught fire due to petrol bottle In Mathura five people got burnt in accident
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में रविवार को एक घर में आग लग गई। पांच लोग झुलस गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। डाल सिंह मल्लाह ने बताया कि वह यमुना नदी में इंजन वाली नाव चलाने का काम करते हैं। घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के बिशनगंज गांव की है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह पौने नौ बजे करीब पत्नी गीता खाना बना रही थी। इसी दौरान ऊपर अलमारी में रखी पेट्रोल की बोतल गिर गई। पेट्रोल मकान में फैलते ही चूल्हे से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह खुद, उनकी पत्नी गीता व परिवार की ही गुड़िया, जमुना और गीता झुलस गईं। इलाके के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आग पर पानी की बौछार कर काबू किया। इसके बाद लोगों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डाल सिंह, उनकी पत्नी गीता व नत्थो की पत्नी गीता को आगरा रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दो झुलसे लोगों को छुट्टी दे दी गई। अन्य को आगरा रेफर कर दिया है। उनका वहां पर उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मची चीख-पुकार

आग की लपटों के बीच घिरे लोग चीख-पुकार लगाने लगे। लोगों ने पहले तो घर में लड़ाई होने का मामला समझा। मगर, जब धुआं उठता देखा और घर में पहुंचे तो आग की लपटों को देख रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन लोगों ने बाल्टी व पाइप के जरिये पानी डालकर आग पर काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed