फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   horee daandau divas jaanikai ati phoole brajaraaj...

Mathura News: होरी डांड़ौ दिवस जानिकै अति फूले ब्रजराज...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
horee daandau divas jaanikai ati phoole brajaraaj...
मथुरा। मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में होली के रसिया गायन करते भक्त। - फोटो : mathura
मथुरा। होरी डांड़ौ दिवस जानिकै अति फूले ब्रजराज, बैठे सिंहद्वार पै आपुन जुरिकैं गोप समाज। वसंत पंचमी से ब्रज में चहुंओर होली का उल्लास छाया है। मंदिर-मंदिर आस्था के रंग बिखर रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर बुधवार को द्वारिकाधीश मंदिर में होली का डांढा गाढ़ा गया। मंदिर परिसर में मौजूद भक्त ठाकुर द्वारिकाधीश के प्रसादी स्वरूपी रंग-गुलाल से सराबोर हो गए।
विज्ञापन


पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में माघ पूर्णिमा पर प्रात: छह बजे मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा ने होली का डांढा गाढ़ा, जिसका पूजन सेवाधिकारी अजय तेलंग ने कराया। इसके बाद राजभोग के दर्शन में 10 से 11 बजे तक ढप पूजन के साथ रसिया और होली के गीतों का गायन भी शुरू हुआ। श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर होकर जमकर झूमे।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी और सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने रसिया फाग मंडल के पदाधिकारी छैलबिहारी व चुन्नीलाल को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बताया कि ब्रज फाग रसिया गायन का सिलसिला होली तक चलेगा। उन्होंने बताया कि ढप की थाप पर ‘ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डालो, आज बिरज में होरी रे रसिया होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया’ आदि ब्रज के प्रमुख रसिया का गायन एक माह तक सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed