Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hopes for Ganga water remain unfulfilled

Mathura News: गंगाजल की आस अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hopes for Ganga water remain unfulfilled
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल आपूर्ति की परियोजना अधर में लटकने से जलापूर्ति के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। जलकल विभाग ने दो स्थानों पर 15 नए ट्यूबवेल स्थापित करने की योजना तैयार की है। इससे प्रतिदिन करीब दो एमएलडी पानी की आपूर्ति हो सकेगी। दोनों स्थानों से पानी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत गोकुल बैराज पर 10 और भूतेश्वर स्थित जलकल विभाग के कार्यालय परिसर के निकट पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन सभी ट्यूबवेल की स्थापना पर करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रत्येक ट्यूबवेल पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। ट्यूबवेल लगाने से पहले जलकल विभाग ने गोकुल बैराज और भूतेश्वर स्थित कार्यालय के निकट उपलब्ध पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इन दोनों स्थानों पर पहले भी पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा चुकी है। पूर्व में आई जांच रिपोर्ट में यहां का पानी पीने योग्य पाया गया था। इसी आधार पर विभाग ने इन स्थानों पर नए ट्यूबवेल स्थापित करने की योजना बनाई है। नए ट्यूबवेल स्थापित होने के बाद दो एमएलडी पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी। जलकल के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया है कि शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्यूबवेल की स्थापना का खाका तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो साल से गंगाजल आपूर्ति के हो रहे प्रयास
नगर निगम क्षेत्र की आबादी मौजूदा समय 12 लाख से अधिक है। शहरी जनता को करीब 125 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। वहीं जलकल विभाग वर्तमान में गंगाजल मिलाकर 90 एमएलडी ही पानी दे पा रहा है। इसमें 25 एमएलडी गंगाजल, शेष 65 एमएलडी ट्यूबवेलों से सीधे जलापूर्ति की जा रही है। वर्तमान में स्थिति यह है कि नई आबादी के कई क्षेत्र में तो पीने का पानी तक जलकल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। दो सालों से गंगाजल की उपलब्धता संबंधी फाइल शासन में कैद है।

--
गोकुल बैराज पर लगा है गंगाजल का प्लांट
शहर में गंगाजल की आपूर्ति के लिए गोकुल बैराज पर 25 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। यहां बुलंदशहर से पाइपलाइन के माध्यम से गंगाजल पहुंचता है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का शोधन करने के बाद इसे शहर के पुराने वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed