{"_id":"5e6e26238ebc3ea82a1bf0f1","slug":"home-examinations-mathura-news-agr4338863113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : गृह परीक्षाओं को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : गृह परीक्षाओं को लेकर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस को लेकर सीबीएसई और यूपी बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में गृह परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसी विद्यालय में अधूरी परीक्षाएं रह गई हैं तो कहीं अभी शुरू होनी बाकी हैं। परिषदीय विद्यालयों में भी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। कुछ विद्यालयों में कोरोना वायरस को लेकर घोषित अवकाश में परीक्षाएं कराने से अभिभावक बेचैन हैं।
सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। अब विद्यालय स्तर पर गृह परीक्षाओं का दौर चल रहा है। इस दरम्यान कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता के चलते 22 मार्च तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। इसमें यह भी स्पष्ट किया है कि जहां परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें यथावत रख सकते हैं। लेकिन फिलहाल नए कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं शुरू नहीं की जाए।
इससे विद्यालय प्रशासन असमंजस की स्थिति में हैं। जनपद में सीबीएसई के अधिकांश विद्यालयों में गृह परीक्षाएं अधूरी हैं। यूपी बोर्ड के अधिकांश विद्यालयों ने गृह परीक्षाओं को अभी शुरू ही नहीं किया है। कुछ यही स्थिति जूनियर तक के विद्यालयों की है। परिषदीय विद्यालयों की भी परीक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
अब कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के दौरान गृह परीक्षाओं की स्थिति तय नहीं हो पा रही है कि 22 मार्च के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी या फिर नहीं। हालांकि कुछ प्राइवेट विद्यालय कोरोना वायरस के चलते अवकाश में भी परीक्षाओं के लिए बच्चों को आने की सूचना दे रहे हैं। इससे अभिभावकों में हलचल मची हुई है।
डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल 22 मार्च तक अवकाश है। इसके बाद शासन के दिशानिर्देश तय करेंगे कि परीक्षा और विद्यालयों के संचालन को लेकर क्या फैसला किया जाए।