फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   homage to the persion effected by earth quak

पड़ोसी मुल्क के लिए नम हुईं आंखें

Mon, 27 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
homage to the persion effected by earth quak
पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप त्रासदी झेल रहे लोगों के लिए जहां केंद्र सरकार के स्तर पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही हैं वहीं ब्रज में भी सोमवार को दुख और पीड़ा की इस घड़ी में एकजुटता प्रदर्शित की गई। जगह-जगह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
खजानी वूमेंस पॉलीटेक्निक ने सोमवार को मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बेघर लोगों को ये दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। संस्थान की ओर से शिप्रा राठी व अन्य ने गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
श्रीमद् कथा आयोजन समिति और मथुरस्थ सर्वकर्म पांडित्य समिति ने संयमन तीर्थ स्वामी घाट पर भूकंप त्रासदी से नेपाल और भारत में असमय काल का ग्रास बने लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। संस्थापक अमित शर्मा ने शशांक पाठक के आचार्यत्व में यमुना जी का दुग्धाभिषेक पूजन कर मृत आत्माओं की शांति के लिए पाठ किया। प्रार्थना की गई और उनके निमित्त तर्पण किया गया। संत राजा बाबा, रमेश दत्त शर्मा, डा. आशुतोष भारद्वाज, नेपाली अभिनेत्री बिपना भारद्वाज, सुधीर खड़का, वृषभान गोस्वामी, पंकज पंडित, राधाबल्लभ शास्त्री, महेंद्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed