फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi in temples of vrindavan

ठाकुर राधाबल्लभ ने फूलडोल में विराजकर दिए दर्शन

Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Wed, 23 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
holi in temples of vrindavan
मंदिरों में पारंपरिक रूप में मना होली पर्व - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पर चहुंओर मस्ती में थिरकते श्रद्धालुओं के हुजूम रंग और अबीर गुलाल की बौछार करते आनंद में सराबोर दिखाई दिए। गौर पूर्णिमा के अवसर पर नगर के मंदिरों में पारंपरिक रूप से होली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


संपूर्ण मंदिर परिसर होली के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। विदेशी भक्तों ने भी होली का भरपूर आनंद लिया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर और राधारमण मंदिर में धुलेंडी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


इस पर्व पर ठाकुर राधाबल्लभ ने फूलों से सुसज्जित फूलडोल (डोले) में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए।

मंदिर परिसर ठाकुर राधाबल्लभ लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मनोज गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, विष्णुबल्लभ गोस्वामी, श्याम गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed