फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi cellibration in dwarikadheesh temple

बदरा है रहे लाल, होरी को रंग उड़न लाग्यौ

Sun, 12 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
holi cellibration in dwarikadheesh temple
द्वारिकाधीश मंदिर
वसंत पंचमी से होली का डाढ़ा गढ़ने के बाद होली का रंग चढ़ने लगा है। ब्रज के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में एक माह तक होली का धमाल शुरू हो गया। शनिवार से 31 दिवसीय होलिका महोत्सव मनाया जा रहा है। ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के लोगोें ने प्राचीन वाद्ययंत्रों के साथ होली गायन किया।  
विज्ञापन


ब्रज के प्रमुख त्योहार ब्रज की होली को लेकर द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार से होलिका महोत्सव शुरू हुआ। ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के संरक्षक चुन्नीलाल चतुर्वेदी, मंत्री छोटेलाल की 31 सदस्यीय रसिया गायकों की टीम होली ने रसिया, कवित्त, छंद, चौक, चौबोला, पद गायन किया।
विज्ञापन


इसमें मेरी चूनर में लग गयौ दाग री, एसौ चटक रंग डारयौ, मति मारै दृगन की चोट, रसिया होरी में मेरे लग जाएगी, मति मारे.....कैसे बदरा है रहे लाल, होरी का रंग उड़न लाग्यौ....का गायन किया। रसिया गायक चुन्नीलाल चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक रोज रसिया गायन होगा। इसमें प्राचीन व परंपरागत वाद्ययंत्र बम्ब वादन, खंजरी, मजीरा, बेला, ढ़ोलक बजाकर होली गायन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed