फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi celebration in dwarikadheesh temple

तो पै होरी में किशोरी रंग डारेगी...

Wed, 22 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 22 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
holi celebration in dwarikadheesh temple
द्वारिकाधीश मंदिर
ब्रज के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में मनाए जा रहे होली महोत्सव में मंगलवार को ठाकुरजी के साथ भक्तों ने होली खेली। रसिया मंडल ने रसिया गायन किया और भक्तों को ठाकुरजी का गुलाल लगाया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी से द्वारिकाधीश मंदिर में होली महोत्सव मनाया जा रहा है।

इसमें ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के संरक्षक चुन्नीलाल चतुर्वेदी और मंत्री छोटेलाल सहित 31 लोगों की टीम ने रसिया गायन किया। इसमें ‘तो पै होरी में किशोरी रंग डारेगी, क्यों इतनो इतरावे रे मोहन, तेरी सबरी कसक निकारेगी... तो पै होरी में किशोरी रंग डारेगी’ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


साथ ही ‘फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर’ गाया। रयिसा गायन के दौरान मंडल के लोगों ने प्राचीन वाद्य यंत्र बंब वादन, बेला, बांसुरी और ढोलक बजाकर माहौल को संगीतमय कर दिया। भक्तों को ठाकुर जी को अर्पण किया गया गुलाल प्रसाद के रूप में भेंट किया और गुलाल की होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed