फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi celebrated in Braj for hundreds of years

Mathura News: ब्रज में सैंकड़ों वर्षाें से गाई भी जा रही होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in Braj for hundreds of years
वृंदावन। ब्रज भूमि में 41 दिनों तक खेले जानी रंगीली होली यहां गाई भी जाती है। सैकड़ों वर्षों से होली गायन की यह परंपरा निभाई जा रही है। इसमें विभिन्न धर्मों से संबद्ध अनेक रचनाकारों की लेखनी से होली पर लिखे पद व रसिया मंदिर व देवालयों में गाए जाते हैं।
विज्ञापन

इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रसिक संतों व कवियों ने भक्तिकाव्य में होली गायन का वर्णन किया है। स्वामी हरिदास, स्वामी हरिराम व्यास एवं स्वामी हित हरिवंश, अष्टछाप के कवियों में महाकवि सूरदास, मीराबाई सहित अमीर खुसरो जैसे कवियों ने भी होली को बखूबी गाया है। वसंत पंचमी से प्रारंभ हुए होली महोत्सव में विभिन्न वैष्णव सम्प्रदायों के अधिकांश प्रमुख मंदिर-देवालयों में संत- विद्वतजन ठाकुरजी के समक्ष होली के पदों का गायन करते हैं।
विज्ञापन

1107 छदों में सूरदास द्वारा रचित ब्रहद होली गीत सूर सरावली, मीराबाई द्वारा रचित साहित्य में होली के 78 पद, तुलसीदास कृत गीतावली में श्रीराम की होली का वर्णन रंगोत्सव की महत्ता दर्शाते हैं। स्वामी हरिदास की वाणी केलिमाल, लाल बलबीर का हजारा, चंद्रसखी, गुमान, नागरीदास, छबीले गोस्वामी, प्रेमबल्लभ, बलदेव आदि द्वारा लिखित ब्रज की होली के पद मंदिरों में गाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पद्माकर, रत्नाकर, मैथिलीशरण गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, रसखान (सैयद इब्राहिम) आदि के सवैया भी खूब गुनगुनाए जाते हैं। वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, बलदेव स्थित मंदिर- देवालयों के साथ-साथ संत-महंतों के आश्रमों, मठों व तपोस्थलियों पर भी होली का गायन सुनने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed