{"_id":"6488b7e0bc3ab182570b7be4","slug":"hockey-matches-will-be-played-under-floodlights-from-today-mathura-news-c-29-1-mtr1016-88900-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज से दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज से दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे हॉकी मैच
Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए डिग्री कॉलेज और जिला हॉकी संघ मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आगाजा होगा। प्रतियोगिता में मथुरा सहित अन्य जनपदों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।
14, 15 एवं 16 जून को होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 16 महिला व पुरुष टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें बुलंदशहर, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, बलरामपुर, अलीगढ़ और मथुरा जिले की टीमें होंगी। बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 7.30 बजे से होगा। पूर्व ओलंपियन रोमियो जेम्स, पूर्व खेल मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं रिफाइनरी के अधिशाषी अधिकारी अजय तिवारी मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजय गौतम के नेतृत्व में तकनीकी समिति गठित की गई है। सभी मैच अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत होंगे।
जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा ने बताया कि पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। 15 जून को सेमीफाइनल और 16 जून को फाइनल खेला जाएगा। अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने बताया कि सारे मैच सिक्स ए साइड होंगे। समापन पर ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों के आवासीय और भोजन की व्यवस्था बीएसए कॉलेज परिसर में की गई है। मंगलवार को मथुरा की पुरुष और महिला टीमों की जर्सी का अनावरण भी किया गया। इस दौरान परमानंद पचोरी, डॉ. वीपी राय, डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. आनंद त्रिपाठी, सोनू ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
महिला टीम-1- कविता सिंह, गार्गी चौधरी, गौरी शर्मा, ममता, अनिता, तनु गौतम, कुमारी निशा, रिया व्यास, रिया गौतम, निशा गर्ग, साध्वी।
महिला टीम-2- दिव्या चौधरी, राधिका, भूमि शर्मा, मानवी यादव, अमृता कुंतल, डॉली, इति, चित्रांशी, शिवानी, सृष्टि, हर्षित सिंह, मानवी शर्मा,
भूमिका शर्मा, खुशी, मणि वर्मा, तनु वर्मा।
पुरुष टीम-1- मनोज रावत, दीपक कुमार, लखन, अंकित पचेहरा, पुनीत, सिद्धार्थ रावत, अभिषेक कुमार, गोपाल चौधरी, शैलेंद्र, सुमित गौतम,
कुणाल, पवन पाल सिंह।
पुरुष टीम-2- तेजश, मोहित, प्रशांत कुंतल, रवि, हरेंद्र, आकाश कुमार, संजय, विशाल, अतुल, कृष्णा, अंशुल।