{"_id":"66da089ed05fb9ef640862d4","slug":"hiresh-died-due-to-hanging-case-registered-against-5-mathura-news-c-29-1-mtr1002-284887-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लटकने से हुई थी हीरेश की मौत, 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लटकने से हुई थी हीरेश की मौत, 5 पर केस दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव कटैलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता हीरेश (19) की मौत लटकने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग( लटकने से मौत) आया है। इस मामले में मृत महिला के पिता करुटी सिंह ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या के आरोप लगाते हुए पति समेत 5 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया है कि बेटी शादी 26 अप्रैल को गौरव पुत्र महेन्द्र निवासी गांव कटैलिया थाना नौहझील के साथ की थी। 5 लाख रुपये नगदी सहित शादी में 8 लाख रुपये खर्च किए। बाद में ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले पति गौरव और बिचौलिया सुमन द्वारा लिखित में आश्वासन पर बेटी को ससुराल भेज दिया। 3 सितंबर को दोपहर एक बजे बेटी को आरोपियों ने एक राय से गला दबाकर जान से मार दिया।
पड़ोसी की सूचना पर गांव पहुंचे तो बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी और परिजन मौके से भाग गए थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पिता की तहरीर पर पति गौरव, देवर गोलू, सास, ननद और बिचौलिया महिला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद