{"_id":"5dd9774e8ebc3e55040642b7","slug":"hindustan-callege-mathura-news-agr416715181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प लें- अपने आसपास कोई भूखा और दुखी न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प लें- अपने आसपास कोई भूखा और दुखी न रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। हिंदुस्तान कालेज में शनिवार को सेवा भारती का दो दिवसीय सेवा संगम कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें ब्रज क्षेत्र में संघ के बैनरतले संचालित सामाजिक संस्थाएं अपने कार्यों का प्रदर्शन कर रही हैं। इसके उद्घाटन के मौके पर सभी ने एक स्वर में अपने आसपास कोई भूखा न रहे, कोई दुखी न रहे का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुधीर ने कहा कि हैप्पीनेस के इंडेक्स में 156 देशों की लिस्ट में भारत का 140 वां स्थान है। ऐसे में आवश्यकता सेवा कार्य की है।
मुख्य अतिथि ज्ञानानंद महाराज श्रीकृष्ण कृपाधाम वृंदावन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सेवा सच्ची मानवता है। ये भेदभाव की दीवार को गिराने के लिए हैं। इस मौके पर आगरा के महापौर नवीन जैन, मथुरा के महापौर मुकेश आर्यबंधु ने भी विचार व्यक्त किए। उद्घाटन कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उमेश गर्ग अध्यक्ष सेवा भारती ब्रज प्रांत एवं संचालन श्याम किशोर प्रांत सह सेवा प्रमुख ने किया। इस अवसर पर राम चंद्र अखिल भारतीय घोष प्रमुख, राजपाल प्रांत कार्यवाह संघ, कर्मवीर सह प्रांत प्रचारक, गंगाराम क्षेत्र सेवा प्रमुख, सतीश अग्रवाल, मिथलेश तौमर, गीता सिंह, रीना सिंह, सुभाष बोरा, भवानी सिंह संगठन मंत्री ब्रज प्रांत भाजपा, डॉ. धर्मेश, डॉ. संजय सह कार्यवाह मथुरा विभाग, गोविंद विभाग प्रचारक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र रही भगवान राम कृष्ण की झांकी
मथुरा। सेवा संगम के दौरान सेवा संस्थाओं के करीब 40 शिविर लगाए गए हैं। इनमें जलाधिकार फाउंडेशन, रामलाल वृद्धाश्रम, वैचारिक जागरण मिशन, संकल्प, कल्याण फाउंडेशन आदि संस्थाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र, अलका सिंह के नेतृत्व में भगवान राम कृष्ण की झांकियां और नेपाल की टोली आकर्षण रही। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सुबह 11 बजे से मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज ने कहा कि देश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा का निशुल्क अधिकार मिलना चाहिए।