फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindus should produce more and more children, otherwise Muslims will be Prime Minister of India by 2029: Yeti Nrisinhanand

हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें, नहीं तो 2029 तक भारत का प्रधानमंत्री होगा मुसलमान: यति नृसिंहानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Hindus should produce more and more children, otherwise Muslims will be Prime Minister of India by 2029: Yeti Nrisinhanand
गोवर्धन (मथुरा)। इस्लामिक जिहाद के विरुद्ध धर्म संसद के प्रणेता डासना मंदिर के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी बृहस्पतिवार को गोवर्धन पहुंचे। तलहटी में हरिओम बाबा के सानिध्य में गिरिराज जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद रमणरेती आश्रम में संतों के साथ अगस्त में होने वाले धर्म संसद को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें, नहीं तो 2029 में भारत में मुस्लिम प्रधानमंत्री होगा। भारत हिंदू विहीन हो जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने ने कहा कि आज सनातन धर्म का संपूर्ण अस्तित्व खतरे में है, जिस तरह से भारत में हिंदू की जनसंख्या का अनुपात घट रहा है, वह बड़ी चिंता का विषय है। गणितीय गणना अब ये बता रही हैं कि 2029 में भारत का प्रधानमंत्री मुसलमान होगा। एक बार इस देश का प्रधानमंत्री मुसलमान बन गया तो केवल अगले 20 सालों में यह देश भी अरब, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश व कश्मीर की तरह हिंदू विहीन हो जाएगा।
विज्ञापन

इस्लामिक इतिहास की विभीषिका को समझ कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मुस्लिम राज होने के केवल 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू अपनी जान बचाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगे। 40 प्रतिशत का कत्ल कर दिया जाएगा। केवल 10 प्रतिशत ही बचेंगे, वह विदेशों के शरणार्थी शिविरों में रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक भारत संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के इस्लामीकरण के बाद इस्लाम के जिहादी दुनिया के हर काफिर के घर तक पहुंच जाएंगे। हिंदुत्व को जगाने के लिए श्रीकृष्ण की भूमि पर धर्म संसद का आयोजन होगा। धर्म संसद गिरिराज तलहटी के रमणरेती आश्रम में 12, 13 व 14 अगस्त को होगी। रमणरेती आश्रम के महंत हरिओम बाबा, साध्वी महामंडलेश्वर अनपूर्णा निरंजनी अखाड़ा, हरिओम शर्मा, आर्य अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed