{"_id":"6803f979ce758b647501e995","slug":"hindu-organizations-demonstrated-against-mamata-banerjee-mathura-news-c-369-1-sagr1038-128325-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हिंदूवादी संगठनों ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हिंदूवादी संगठनों ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। होली गेट पर बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के नेता। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। वे वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगल में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने से आक्रोशित हैं।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मथुरा के हृदय स्थल होलीगेट पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर उन्होंने पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि हिंदू समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानता है। अंतरराष्ट्रीय मंचों और भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। प्रदर्शन में चंद्रकांत पांडेय, हीरालाल वर्मा, बाबी दीक्षित, राहुल गौतम, पंकज ठाकुर, पूजा शर्मा, नरेश ठाकुर मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सफाई मजदूर संघ भी शामिल रहा।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंगाल की सीएम के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्हों राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी मजिस्ट्रेट ऊषा सिंह को सौंपा। महामंडलेश्वर स्वामी चित्रप्रकाशानंद महाराज, मोहिनी शरण महाराज, गोपेश बाबा, केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे, महानगर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, जिला मंत्री महानगर गोकुलेश गौतम मौजूद रहे।