फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Himanshu, who lives in California, has a heart for Vrindavan

Mathura News: कैलिफोर्निया में रहने वाले हिमांशु का वृंदावन के लिए धड़कता है दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Himanshu, who lives in California, has a heart for Vrindavan
हिंमाशु गुप्ता - फोटो : mathura
मथुरा। वृंदावन के पत्थरपुरा निवासी पर्यावरणविद व उद्यमी हिमांशु गुप्ता को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। वह फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में रहते हैं, लेकिन देश व वृंदावन-मथुरा के लिए उनका दिल आज भी धड़कता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की। यहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ किसानों व पर्यावरण के हित में कई प्रयोग किए। राइस ट्रांसप्लांट मशीन उनमें एक है। इसके बाद बढ़ती तकनीकी के दौर में उन्होंने अमेरिका में क्लाईमेट एआई कंपनी की शुरुआत की। यह तकनीक कृषि सुधार के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र बदलाव में अहम मानी जा रही है। भारत समेत दुनिया भर के 1.5 करोड़ किसान इसी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक भूमि के हिसाब से उन्नत में कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन


पर्यावरणविद हिमांशु गुप्ता से फोन पर हुई बातचीत में बताया है कि वृंदावन में उनके पिता राजेंद्र कुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान है। उन्होंने 9वीं कक्षा तक यहीं पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं की दिल्ली में शिक्षा ली। इसी बीच आईआईटी में दाखिल होने के बाद वह इंजीनियरिंग करने खड़गपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने नित नए प्रयोग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिका चले गए। यहां उन्होंने अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति एलगोर के साथ पर्यावरण और कृषि क्षेत्र में अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने क्लाईमेट एआई कंपनी शुरू की। उन्होंने बताया है कि क्लाईमेट एआई की तकनीक किसानों को यह जानकारी दे सकती है कि कौनसी भूमि पर किस फसल की पैदावार ज्यादा होगी। साथ ही हीटवेट व मौसम का पूर्वानुमान के बारे में संकेतक करेगी।


इन देशों में हो रहा उपयोग
हिमांशु ने बताया है कि अभी फिलहाल इस तकनीक का कई देशों के 1.5 करोड़ किसान उपयोग कर रहे हैं। वहीं भारत के करीब 15 लाख किसान भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि अब वह इसी प्रोजेक्ट को चार देशों की सरकारों के साथ धरातल पर उतारने की तैयारी में है। इसमें भारत और अमेरिका समेत अन्य दो देश शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि वह अपने देश को हमेशा याद करते हैं। इस क्षेत्र में देश हित में भी वह काम करना चाहते हैं। वृंदावन-मथुरा के लिए उनका दिल आज भी धड़कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed