फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Highway will be diverted for 30 hours due to third railway line

तीसरी रेलवे लाइन के चलते ३० घंटे तक हाईवे रहेगा डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Highway will be diverted for 30 hours due to third railway line
मथुरा। तीसरी रेलवे लाइन का काम बाद रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है। ३० घंटे तक रेलवे के इंजीनियरों की टीम द्वारा बॉक्स पुसिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते हाईवे पर भारी वाहनों को आना-जाना तो बंद रहेगा ही, साथ ही बाद रेलवे पुलिया पर केवल एक ही दिशा से वाहनों का आवागमन हो सकेगा। ३० अप्रैल की रात ११ बजे से दो मई की सुबह पांच बजे तक हाईवे डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, तीसरी रेल लाइन काम पिछले कुछ दिनों से तेजी से किया जा रहा है। रेलवे के इंजीनियरों द्वारा बाद रेलवे पुलिया के निकट बॉक्स पुसिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य उनके द्वारा शनिवार रात (३० अप्रैल) से प्रारंभ होगा और सोमवार (दो मई) सुबह पांच बजे तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर बनी पुलिया से किसी भी भारी वाहन का प्रवेश तो प्रतिबंधित किया ही गया है, साथ ही साथ आगरा से दिल्ली जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहन को सिर्फ दिल्ली से आगरा जाने वाली तरफ से ही गुजारा जाएगा। इस प्रकार से लगभग ३० घंटे तक हाईवे केवल वन वे भी रहेगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य परियोजना प्रबंधक सुमित सरदाना रेल विकास निगम लिमिटेड आगरा ने बताया कि बॉक्स पुसिंग के कार्य करने के लिए जिला प्रशासन की सहमति के बाद इस दौरान काम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से होगा भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
- दिल्ली हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को छाता शेरगढ़ मार्ग से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।
- कानपुर-फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।
- आगरा-ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को रेपुरा जाट बाईपास द्वारा भरतपुर से गुजारा जाएगा।
- दिल्ली-भरतपुर से आने वाले ट्रैफिक को टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed