फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hero of karsevak is homeless

जेल काटी, परिवार टूटा, बेघर है कारसेवकों का हीरो

Fri, 21 Apr 2017 12:21 AM IST
पुनीत शर्मा/ राजीव अग्रवाल
पुनीत शर्मा/ राजीव अग्रवाल Updated Fri, 21 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
hero of karsevak is homeless
सुरेश्‍ा चंद्र
राम मंदिर आंदोलन से जुड़कर कभी नौजवानों के हीरो बने सुरेश चंद्र बघेल आज बेघर हैं। परिवार टूट गया है। पत्नी मायके में रह रही है। घर बिक चुका। अपना कोई ठिकाना नहीं। अब एक गोशाला में रहकर जीवन बिता रहे हैं। कभी उन्हें हाथोंहाथ लेने वाले हिंदूवादी नेता आज पूछते भी नहीं। हालांकि सुरेश अब भी कहते हैं कि मैं राम भक्त हूं। सब कुछ उनके लिए किया। दुख बस इस बात का है कि कभी मुझे आगे रखकर सियासत चमकाने वाले लोग अब पहचानते भी नहीं हैं।
विज्ञापन


गौरा नगर कालोनी, वृंदावन के निवासी सुरेश चंद्र बघेल की आज भले ही अपनी कोई पहचान नहीं रह गई हो लेकिन राम मंदिर आंदोलन के शुरूआती दौर में वे कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। वर्ष 1990 में तेइस वर्ष का यह नौजवान इस आंदोलन से जुड़ा। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के भाषणों की एक-एक लाइन आज भी सुरेश को याद है।
विज्ञापन


सुरेश ने राम मंदिर के लिए शुरू हुई कारसेवा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। अपनी एक नौजवानों की पूरी फौज तैयार कर ली थी और उस वक्त नौजवानों के हीरो बन गए थे। उनकी एक आवाज पर राम नाम के जयकारों से इलाके गूंजने लगते थे। राम का यह भक्त उस वक्त प्रदेश भर में चर्चा में आया जब डायनामाइट की छड़ी लेकर अयोध्या पहुंच गया। पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और आरोप लगा कि वह ढांचे को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी की खबरें उस वक्त मीडिया में सुर्खियां बनीं। लंबी चौड़े इंटरव्यू छपे। हिंदूवादी नेताओं ने भी सुरेश को एक बड़े युवा नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश बघेल कुछ दिन फैजाबाद की जेल में रहे बाद में लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया। सुरेश पर एनएसए लगा और टाडा के तहत भी कार्रवाई हुई। चौदह महीने से भी अधिक समय तक जेल में रहे। जमानत पर बाहर आए तो फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन मदद को कोई हिंदूवादी नेता नहीं आया। सुरेश से जब बात की गई तो उनका कहना है कि वह सच्चे रामभक्त हैं। सियासत के लिए कारसेवा नहीं कर रहे थे। अपने राम के लिए कर रहे था। आज सुरेश का परिवार टूट गया है। पत्नी मायके में रह रही हैं। घर भी नहीं बचा है। अब वह एक संत बनकर गोशाला में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं।


आडवाणी संग दी थी गिरफ्तारी
सुरेश चंद्र बघेल ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने आडवाणी के साथ गिरफ्तारी दी थी। उस वक्त आंदोलन से जुड़े हिंदूवादी संगठनों के सभी शीर्ष नेता उन्हें पहचानते थे। लेकिन जब पुलिस ने पकड़ा तो कोई मदद को नहीं आया। किसी ने यह भी नहीं पूछा कि सुरेश कहां और किस हाल में रह रहा है। हालांकि आज भी उनका कहना है कि राम मंदिर हर हाल में बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed