{"_id":"64996e1a15cb7274e402fa63","slug":"henchmen-of-parking-contractor-beat-youth-with-sticks-in-mathura-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी मंदिर मार्ग बना जंग का मैदान: युवक को पीटते रहे पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे; पुलिस देखती रही तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधारानी मंदिर मार्ग बना जंग का मैदान: युवक को पीटते रहे पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे; पुलिस देखती रही तमाशा
Tue, 27 Jun 2023 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:48 AM IST
सार
मथुरा में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने जमकर तांडव किया। तीर्थनगरी बरसाना में मोहल्ले के ही युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस खड़े-खड़े तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों का आतंक: तीर्थनगरी बरसाना में युवक को लाठी-डंडों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में राधारानी मंदिर मार्ग जंग का मैदान बन गया। यहां पार्किंग ठेकेदार के दबंग लठ्ठधारियों ने बाइक सवार पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। बचाव में दूसरे पक्ष से भी पत्थरबाजी की गई। पुलिस मौके पर मौजूद रही। बावजूद इसके ठेकेदार के गुर्गे लठ्ठ बरसाते रहे। उनके अंदर पुलिस का रत्तीभर भी भय नहीं दिखा।
विज्ञापन
मामला बरसाना थाना क्षेत्र के राधारानी मंदिर मार्ग स्थित जाटव मोहल्ला का है। यहां जयपुर मंदिर स्थित है। राजस्थान सरकार ने जयपुर मंदिर में पार्किंग का ठेका 75 लाख में उठा रखा है। जयपुर मंदिर के नीचे नगर पंचायत, बरसाना का ऑफिस है। यहां यातायात व्यवस्था के लिए के लिए पुलिस के सहयोग से ठेकेदार बैरियर लगाकर गाड़ियों को वनवे के अनुसार छोड़ते हैं। रविवार की शाम मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक बाइक से यहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
इसी समय रास्ते से निकलने को लेकर ठेकेदार के गुर्गों और उसके बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि व्यस्तम राधारानी मंदिर मार्ग जंग का मैदान बन गया। देखते ही देखते ठेकेदार के गुर्गे लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। पत्थरबाजी करने लगे। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। इसके बाद भी गुर्गे लठ्ठ बरसाते रहे। उससे वहां जाम लग गया। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंस गए।
यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश
लाठी व पत्थर के वार से श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद कुंभकरणी निद्रा में सोई पुलिस जागी। घटना के दूसरे दिन सोमवार को मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि जाटव मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें पहले राजीनामा की बात चल रही थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा नहीं हुआ। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गयाहै। ठेकेदार पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।