फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   HemaMalini's Election Campaign in Raya

विकास के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी: हेमामालिनी

Sat, 04 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
HemaMalini's Election Campaign in Raya
सांसद हेमामालिनी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
भाजपा के मांट क्षेत्र से प्रत्याशी एसके शर्मा और बलदेव से पूरन प्रकाश के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा संबोधित करते सांसद हेमामालिनी ने विकास के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार की आवश्यकता जताई। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं किसानों को खुशहाल बनाएंगी।
विज्ञापन


बाजना और राया में जनसभा के दौरान सांसद हेमामालिनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण विकास की योजनाओं पर काम कर रही है। अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर इन योजनाओं का लाभ आम आदमी को तेजी से मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास के लिए काफी प्रयास किए हैं लेकिन प्रदेश सरकार के असहयोग से प्रयास अधूरे रहे। राया में उन्होंने मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर लगने वाले जाम का भी संज्ञान लेते हुए इसके निदान का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव के गांव अवैरनी में सभा को संबोधित करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भी भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति के लिए भाजपा की सरकार बनाए। जनपद में भी सांसद और विधायक भाजपा के होने से क्षेत्रीय विकास की गति तेज होगी।

बाजना में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले दिनों में किसान हित में और कई योजनाएं शुरू करने जा रही है। इससे किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। किसान खुशहाल होगा। 

 
जनसभाओं में प्रमुख मौजूदगी
मांट से भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा, बलदेव से प्रत्याशी पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, पदमसिंह शर्मा, राजेश चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय, मितुल पाठक, तेजबहादुर सौनी, जंसवत सिंह, मनीष जिंदल, डा. रघुराज चौधरी, मुकेश पाठक, ललित मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, अनिल रावत, पंकज प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, होशियार सिंह, कुंता सिंह प्रधान, रतन सिंह, खेम सिंह, अजित छौंकर, अजय सिकरवार, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed