{"_id":"6ad122215571f4aeb60d7a07","slug":"hema-malinis-ganga-will-kick-off-the-braj-raj-utsav-mathura-news-c-29-1-mtr1025-622485-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गंगा मैय्या': सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका का पहला पोस्टर, ब्रज रज उत्सव-2026 में होगी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गंगा मैय्या': सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका का पहला पोस्टर, ब्रज रज उत्सव-2026 में होगी प्रस्तुति
Fri, 16 Oct 2026 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
ब्रज रज उत्सव-2026 का शुभारंभ 23 अक्तूबर को वृंदावन में हेमा मालिनी की ‘गंगा’ नृत्य नाटिका से होगा। 2 नवंबर तक चलने वाले उत्सव में नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ पहली बार स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ब्रज की संस्कृति, भक्ति और लोककलाओं का संगम एक बार फिर भव्य रूप में देखने को मिलेगा। ब्रज रज उत्सव-2026 का आगाज 23 अक्तूबर को अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से होगा। 2 नवंबर तक चलने वाले 11 दिवसीय उत्सव में देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस बार उत्सव की खास बात यह है कि पहली बार वृंदावन के नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हेमा मालिनी 23 अक्तूबर को शाम छह बजे वृंदावन में ‘गंगा’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को सौरभ राज जैन की नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे कृष्ण’ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। 26 अक्तूबर को गीता शोध संस्थान की रासलीला और 27 अक्तूबर को शिवानी मिश्रा की ‘कलर्स ऑफ यूपी’ प्रस्तुति ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखेरेगी।
वहीं, धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 24 अक्तूबर से संगीत, भजन और लोककलाओं की महफिल सजेगी।
यहां ईशान मिश्रा के सूफी गायन, रसिक वैष्णव के ‘ब्रज रस’ भजन कॉन्सर्ट और रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 27 अक्तूबर को गजेंद्र प्रताप सिंह की भजन क्लबिंग, 28 अक्तूबर को ईशिता विश्वकर्मा और 29 अक्तूबर को लखवीर सिंह लक्खा की भजन प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा अतुल पंडित, पद्मश्री रामदयाल और अन्य कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उत्सव में प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। साथ ही देशभर के शिल्प एवं हस्तकला उत्पाद, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन, ब्रज का खानपान और मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।