{"_id":"67a65ddbef9093d04103aa3f","slug":"helmets-out-of-petrol-pumps-mathura-news-c-369-1-mt11007-124866-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पेट्रोल पंपों से हेलमेट आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पेट्रोल पंपों से हेलमेट आउट
विज्ञापन
मथुरा। सौंख बस अड्डे स्थित पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहनकर आने पर वाहन में तेल डालता कर्मचारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। पेट्राेल पंपों पर अब पेट्रोल भरवाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही आना पड़ेगा। अन्यथा उन्हें पेट्रोल नहीं मिलेगा। सात फरवरी के अंक में नियमों का मखौल, हेलमेट देकर भर रहे पेट्रोल शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
नतीजा जिन पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी हेलमेट देकर पेट्रोल भर रहे थे वह शुक्रवार को दूसरे रूप में दिखे। उन्होंने उन्हीं लोगों को पेट्रोल दिया जो पहले से हेलमेट लगाकर आए थे।
पेट्रोल पंप संचालक नो पेट्रोल नो फ्यूल अभियान का उल्लंघन कर रहे थे। बिना हेलमेट के आने वाले लोगों को पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी खुद हेलमेट मुहैया कराकर वाहन में तेल डालकर फिर वापस ले रहे थे। अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। कर्मचारियों ने मशीन के तार में ही डोरी से हेलमेट बांध लिए थे। खबर छपने के बाद अब संचालकों ने हेलमेट हटवा लिए हैं। यही नहीं पंपों पर अब नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर भी लगा दिया है।