फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hello, I am calling from a spa center...Prostitution in the name of special service

Mathura News: हेलो, मैं स्पा सेंटर से बोल रहीं हूं...स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hello, I am calling from a spa center...Prostitution in the name of special service
मथुरा। हेलो...मैं स्पा सेंटर से बोल रहीं हूं। क्या आपको स्पा सेंटर की सर्विस चाहिए। हां में जवाब आने के बाद युवती ग्राहक को स्पेशल सर्विस देने की बात कहकर स्थान और समय व्हाट्सएप पर मैसेज कर देती है। साथ ही व्हाट्सएप पर पसंद की युवती का फोटो भी भेज दिया जाता है। व्हाट्सएप कॉल पर ही देह व्यापार की डीलिंग हो जाती है। शहर में एक नहीं, बल्कि कई स्पा सेंटरों की आड़ में स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि बीते दिनों दो स्पा सेंटर से पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि युवतियां सोशल मीडिया पर लोगों से संपर्क करती थीं। इसके बाद नंबर एक्सचेंज होते थे और व्हाट्सएप कॉल पर ग्राहकों से डीलिंग होती थी। स्पा सेंटर की सर्विस के लिए ग्राहकों की हां आने के बाद ही स्पेशल सर्विस के बारे में पूछा जाता था। फिर ग्राहकों को पसंद की युवती के फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिए जाते थे। इस सर्विस के लिए ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता था।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि शहर में ऐसे कई स्पा सेंटर हैं, जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इधर, दो स्पा सेंटरों का भड़ाभोड़ होने के बाद पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने दो दलालों समेत चार आरोपियों को जेल भी भेज दिया है। वहीं दोनों स्पा सेंटरों को सीज कराकर कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज पर लापरवाही के चलते कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटर संचालकों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
इधर, एसएसपी श्लोक कुमार ने कृष्णा नगर क्षेत्र में ब्लाॅसम थाई स्पा एंड सैलून और हेवन स्पा सेंटर के संचालकों के नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश जारी है। आरोपियों में आगरा के जितेंद्र राठौर, जीतू तोमर, अशोक तोमर, कन्हैया ठाकुर और दिल्ली के पंकज कपूर व अरमान शामिल हैं। इन आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की गई हैं। सीओ क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed