फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heeding the Wishes of Devotees, Saint Premanand Undertakes a Walk Outside the Ashram

Mathura News: भक्तों की इच्छा देख संत प्रेमानंद ने आश्रम के बाहर की पदयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Heeding the Wishes of Devotees, Saint Premanand Undertakes a Walk Outside the Ashram
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिन से स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियां फैल रहीं थीं। इसी बीच बृहस्पतिवार को वृंदावन में महाराज के दर्शन होने से भक्तों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे। महाराज ने भी भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दर्शन दिए।
विज्ञापन

हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके चलते उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। हालांकि आश्रम की ओर से बताया जा रहा है कि महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। भक्तों के बीच पहुंचकर दर्शन देने के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की। वृंदावन में महाराज के दर्शन के दौरान भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। हालांकि महाराजजी ने आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग में कुछ दूरी तक पदयात्रा की, वह हर रोज की तरह सौभरि वन नहीं गए। 17 मई से आश्रम से निकलकर सौभरिवन जाकर पदयात्रा कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचने का सिलसिला बंद है। जिस कारण उनकी एक झलक पाने को आतुर हो रहे लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे थे। इस दौरान रात को उनके आश्रम के बाहर श्रद्धालु डटे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed