फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heavy rains disrupted power supply in city and rural areas

Mathura News: तेज बारिश से शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupted power supply in city and rural areas
मथुरा। मंगलवार को हुई तेज बारिश के चलते शहर और देहात के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के लिए उपभोक्ता बिजली घर, इंजीनियरों और कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कैंट, नवादा, जयगुरुदेव, कृष्णानगर, मसानी, बंगाली घाट सहित कई क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में ब्रेकडाउन के साथ कई स्थानों पर लोकल फॉल्ट भी सामने आए। इससे आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता न केवल बिजलीघर और कर्मचारियों से संपर्क करते रहे, सोशल मीडिया ग्रुपों के माध्यम से भी बिजली आपूर्ति की जानकारी लेते रहे। देर रात तक चंद्रपुरी और विर्जापुर सहित कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी। मसानी क्षेत्र के भी कई मोहल्लों में सप्लाई बाधित रही। निगम के इंजीनियर और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में फॉल्ट सुधारने में जुटे रहे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि फाल्ट की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। देर रात फाल्ट को ठीक करके विद्युत सप्लाई सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed