फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heavy rains disrupted life, power outages for hours

Mathura News: जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घंटों गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupted life, power outages for hours
मथुरा। फसल जलमग्न।  - फोटो : mathura
मथुरा। शुक्रवार रात को तेज हवाओं के साथ करीब तीन घंटे हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर से लेकर गांव तक लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ने से लोगों की रात की नींद गायब हो गई। शहर के अधिकतर हिस्सों में करीब पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कई कॉलोनियां में जलभराव हो गया। घरों तक में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने आज भी जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्रामीण इलाकों में भी ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या अधिक रही। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। सावन में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बाद भी कहीं तीन तो कहीं पांच घंटे तक कटौती हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शुक्रवार को हाईवे से सटी हुईं चंदनवन, चाणक्यपुरी समेत कई कॉलोनियों में करीब पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा धौलीप्याऊ, महोली रोड, कृष्णापुरी, गोविंदनगर, औद्योगिक क्षेत्र, होलीगेट क्षेत्र समेत दर्जनों मोहल्लों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की बिजली रात करीब 10 बजे कट गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि बारिश से लोकल फाॅल्ट की समस्या आ रही है। रात करीब तीन बजे तक लोग बेहाल रहे, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। वृंदावन क्षेत्र का भी यही हाल रहा। इधर, शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। हालांकि देर रात तक जलनिकासी हो गई।

अगले सात दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाएं चलेंगी और रुक-रुककर बारिश होगी। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed