{"_id":"680156ad932f4635df0cfedc","slug":"heat-has-increased-the-number-of-skin-diseases-more-than-60-patients-are-reaching-every-day-mathura-news-c-369-1-mt11011-128196-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी ने बढ़ाए त्वचा रोगी, प्रतिदिन पहुंच रहे 60 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी ने बढ़ाए त्वचा रोगी, प्रतिदिन पहुंच रहे 60 से अधिक मरीज
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी में त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अधिकांश स्कूलों में दोपहर करीब दो बजे बच्चों की छुट्टी हो रही है। ऐसे में धूप के कारण बच्चों को अधिक त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज चर्म रोग के औसतन 110 से 130 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या करीब 60 से 70 थी।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन दिनों तेज धूप और पसीने के कारण सनबर्न, फंगल इंफेक्शन आदि का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण बाहर निकलने पर पसीने की चिपचिपाहट, एलर्जी और धूप के कारण सनबर्न की समस्या, दानें, मुहांसे हो सकते हैं। इस समय सबसे ज्यादा सनबर्न, स्किन एलर्जी और दाने के मरीज आ रहे हैं। बताया कि शरीर का पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है, जैसे बगल, जांघ, छाती का निचला भाग और उंगलियों के बीच में। बाद में उंगलियों की वजह से चेहरे पर या शरीर के अन्य जगहों पर फैल जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने बताया कि ताजे और ठंडे पानी से स्नान करें। पहले से इंफेक्शन है तो पहने हुए कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं। धूप में अच्छे से सुखाएं। गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें। तरल पदार्थ का सेवन करें। हरी सब्जी और फल अधिक खाएं। पानी ज्यादा पीएं। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा, कैप लगाकर निकलें। चेहरे को बार-बार पानी से धोते रहें।