फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hearing today in Allahabad High Court on declaring the mosque as a disputed structure

UP: कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह को ध्वस्त कर बनाई मस्जिद, घोषित किया जाए विवादित ढाचा...HC में आज सुनवाई

Fri, 23 May 2025 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 12:06 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने पर आज सुनवाई होगी। अधिवक्ता और वादी कोर्ट में अयोध्या और संभल प्रकरण को नजीर के रूप में पेश करेंगे।
 

विज्ञापन
hearing today in Allahabad High Court on declaring the mosque as a disputed structure
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : ANI

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह मंदिर को ध्वस्त कर बनाई मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित कराने की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की कोर्ट में हिंदू पक्ष संभल और अयोध्या प्रकरण को नजीर के रूप में पेश करेगा।
विज्ञापन


 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के वादी एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। मस्जिद पक्ष ने भी इसके जवाब में अपना पक्ष कोर्ट में रखा था। छह मई को हाईकोर्ट के न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्र की अदालत में सुनवाई हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मस्जिद पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मामले को लंबा खींचने का प्रयास किया गया। कोर्ट ने दोनों ही पक्षों से इस मामले को लेकर पूरी तैयारी के साथ 23 मई को दोपहर दो बजे हाजिर होने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर, बाबरी मस्जिद प्रकरण में कोर्ट ने निर्णय से पहले बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed