{"_id":"62daf9524543c7576704d9ee","slug":"hearing-on-the-issue-of-appointment-of-senior-advocate-as-court-commissioner-mathura-news-mtr5212314111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अधिवक्ता को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के मुद्दे पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अधिवक्ता को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के मुद्दे पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से कोर्ट कमिश्नर के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए जिला जज की अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र पर एडीजे सप्तम की अदालत में सुनवाई हुई। न्यायाधिकारी संजय चौधरी ने निर्णय को रिजर्व कर लिया है। उधर, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन से आदेश प्राप्त करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में ईदगाह के कोर्ट कमीशन व वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के अग्रिम तारीख लगाने पर पक्षकार ने जिला जज राजीव भारती की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
जिला जज की अदालत से प्रार्थना पत्र सुनवाई के लिए शुक्रवार को एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में गया। एडीजे सप्तम ने सुनवाई की। पक्षकार के अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा व दीपक शर्मा ने बताया कि अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद आदेश को रिजर्व कर लिया है।
विज्ञापन
आदेश की प्रति प्राप्त करने के लिए किया आवेदन
ठाकुर केशवदेव प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत की ओर से सुनवाई के बिंदु पर दिए गए निर्णय की प्रति प्राप्त करने के लिए अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र माहेश्वरी ने अदालत में आवेदन दिया। जानकारी रहे बृहस्पतिवार को अदालत ने केस के स्थायित्व के मुद्दे पर २५ जुलाई से प्रतिदिन सुनवाई का आदेश दिया है। पक्षकार अधिवक्ताओं का कहना है कि वह इस आदेश के प्रत्युत्तर मेें जिला जज की अदालत मेें रिवीजन दाखिल करेंगे।