{"_id":"65121942d4645437370ebbc5","slug":"hearing-in-high-court-today-in-shri-banke-bihari-corridor-case-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर मामले में HC में सुनवाई आज, कोर्ट ने सुलह के जरिये हल निकालने की रखी थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर मामले में HC में सुनवाई आज, कोर्ट ने सुलह के जरिये हल निकालने की रखी थी बात
Tue, 26 Sep 2023 05:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 05:05 AM IST
सार
पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने विवाद को लेकर पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कराने का प्रशासन को निर्देश दिया था। अभी तक पक्षकारों के बीच कोई सुलह नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रकरण में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने विवाद को लेकर पक्षकारों के बीच सुलह वार्ता कराने का प्रशासन को निर्देश दिया था। अभी तक पक्षकारों के बीच कोई सुलह नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बता दें कि याची मधु मंगल दास ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विरोध किया है कि सरकार कॉरिडोर निर्माण के लिए मंदिर के पैसे के चढ़ावे का उपयोग करना चाहती है, जो कि गलत है। इसके अलावा वृंदावन की मूल पहचान कुंज गलियों के स्वरूप को कॉरिडोर निर्माण से नुकसान होगा। दूसरी ओर याची अनंत शर्मा की ओर से कॉरिडोर के पक्ष में याचिका दाखिल की गई है। सरकार और ब्रज तीर्थ विकास परिषद, स्थानीय प्रशासन भी कॉरिडोर के पक्ष में है। दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं।
विज्ञापन