{"_id":"697e6922252365f40b0c64d9","slug":"hearing-about-saint-premanand-mohammed-sufi-came-from-nagpur-mathura-news-c-161-1-mt11010-101488-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संत प्रेमानंद का शेर सुन नागपुर से वृंदावन आया मोहम्मद सूफी शेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संत प्रेमानंद का शेर सुन नागपुर से वृंदावन आया मोहम्मद सूफी शेख
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते मुस्लिम युवक का चित्र।
वृंदावन। नागपुर से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए मोहम्मद सूफी शेख ने कहा कि उन्होंने कभी भगवान कृष्ण को तो देखा नहीं, लेकिन संत प्रेमानंद में मुझे उनके दर्शन होते हैं। ईश्वर अलग-अलग रूप में जगत में आए हैं, जो व्यक्ति जिस रूप में उन्हें देखना चाहता है, वह उसी रूप में दिखते हैं। उनकी सलामती के लिए मदीना शरीफ में दुआ भी हो रही है। वह देश के सच्चे संत हैं।
यह बात रमणरेती स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज में संत के दर्शन करने आए मुस्लिम युवक ने कहीं। उन्होंने कहा कि वह संत प्रेमानंद के प्रवचनों को लंबे समय से सोशल मीडिया पर सुनते हैं। जब वह बोलते हैं तो उनके बयानात में इंसानियत का पैगाम रहता है। जो हर मजहब के इंसान के दिल में घर कर जाती है और संत से मिलने की चाह जाग जाती है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ऐसी शख्सियत हैं जो किसी मजहब को बुरा नहीं कहते हैं। वह हमेशा इंसानियत की बात कहते हैं। सभी को अच्छी राह दिखाते हैं। मोहम्मद सूफी शेख ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ने हुजूर गरीब नवाज की शान में एक शेर कह रहे थे कि तेरे दरबार की आली निराली शान ये देखी, सखावत तेरी गलियों में चक्कर काटते देखा, फैलाया हाथ जिसने आपके दरबार में ख्वाजा देते नहीं देखा मगर झोली भरी देखी। संत प्रेमानंद महाराज का यह शेर ऐसा असर किया कि उनके लिए दिल में मोहम्मद बढ़ गई।
यही कारण है कि पूरा हिंदुस्तान आपसे मोहब्बत करता है। संत की एक वीडियो उनके सामने आई, जिसमें वह हजरत निजामुद्दीन औलिया और हजरत अमीर खुसरो का जिक्र कर रहे थे, तो मुस्लिम युवक को आभास हुआ कि त प्रेमानंद ही सच्चे संत है। जो दिल में मुहब्बत बढ़ी और वह नागपुर से वृंदावन आ गए। युवक ने बताया कि वह संत प्रेमानंद को उपहार में देने के लिए अपने गुरु हजरत मोहम्मद ताजुद्दीन औलिया की तस्वीर लेकर आये हैं।