फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   health,Tuberculosis

नए खोजे क्षय रोगी, 85 बच्चों को गोद में बैठने का इंतजार

Wed, 03 Feb 2021 08:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
health,Tuberculosis
मथुरा। क्षय रोगी बच्चों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया बरकरार है। बल्कि वे बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर जीवन की मुख्य धारा में लौटे हैं। वर्ष 2021 में अब तक 25 वर्ष तक के 85 बच्चे व युवा चिन्हित किए जा चुके हैं। उन्हें गोद दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने क्षय रोग से ग्रसित एक बच्चे को गोद लिया। टीवी अस्पताल परिसर में हुए एक कार्यक्रम में टीबी रोग ग्रसित बच्चों को पोषाहार पैकेट सौंपे गए। सीएमओ ने टीबी रोगियों की निरंतर देखभाल करने पर जोर दिया। जिला क्षय रोग केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार व डॉ. पारुल मित्तल द्वारा एक-एक बच्चे को गोद लिया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में क्षय रोग से ग्रसित 252 बच्चों को गोद लिया गया था। वे उपचार प्राप्त करने के उपरांत ठीक हो गए हैं। कोविड-19 के दौर में इस अभियान की गति में कमी आई। वर्ष 2020 में कुल 79 बच्चों को गोद लिया गया, अधिकतर बच्चे उपचार उपरांत ठीक हो गए वहीं कुछ का उपचार चल रहा है। सरकारी सेक्टर में कुल 345 बच्चे उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed