{"_id":"628fd3e95638f52314395e29","slug":"health-services-to-every-poor-through-ayushman-and-golden-card-mathura-news-mtr518291436","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के माध्यम से प्रत्येक गरीब को स्वास्थ्य सेवाएं मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के माध्यम से प्रत्येक गरीब को स्वास्थ्य सेवाएं मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में लेते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड बनायें। ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके।
सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि एक लाख 60 हजार 757 गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं और अभियान चलाकर निरंतर कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में राया के एमओआईसी की प्रशंसा तथा कम कार्ड बनाने पर वृंदावन एवं अर्बन मथुरा के एमओआईसी पर नाराजगी जताई।
डीएम चहल ने सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम बीमारियों के साथ-साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन एवं ब्लेड कैंसर जैसी दवा भी उपलब्ध रहें। आयुष्मान एवं गोल्डन एनसीबी पोर्टल पर अभियान चलाकर डाटा फीड करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
कायाकल्प योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों की साफ-सफाई एवं यंत्रों की उपलब्धता बनी रहे। भ्रूण परीक्षण न होने के लिए निरंतर ऐसी पैथॉलॉजी का निरीक्षण करते रहें, जिससे भ्रूण हत्या न हो सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. चित्ररेश, डॉ. मुनीष पौरूष, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।