फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health or dispute... war on social media due to Sant Premanand's travel ban

Mathura News: तबीयत या तकरार...संत प्रेमानंद की यात्राबंदी से सोशल मीडिया पर वॉर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Health or dispute... war on social media due to Sant Premanand's travel ban
प्रेमानंद महाराज - फोटो : mathura
मथुरा। संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन यात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद होने पर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। खास तौर से सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गई है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी खराब तबीयत के कारण यह कदम उठाया गया तो कोई इसे सियासत बता रहा है। किसी ने लिखा कि इस यात्रा का एक कालोनी की महिलाओं ने विरोध किया जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की और से सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी गई कि प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य एवं भीड़ को देखते हुए उनकी रात्रि दो बजे से होने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाती है। इसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट शुरू कर दिए। कटाक्ष और व्यंग्य बाण भी शुरू हो गए। हर कोई अपने अपने हिसाब से इस निर्णय के मायने निकाल रहा है। एक ने लिखा कि आसपास रहने वाली महिलाओं ने पूज्य महाराज की इस यात्रा का विरोध किया।
विज्ञापन

सुनरख मार्ग स्थित एनआरआरई ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताया था। कहा था कि रात की इस यात्रा में ढोल नगाड़े बजते हैं। पटाखे चलाए जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। खास तौर से बुजुर्ग परेशान हो जाते हैं। दूसरे एक व्यक्ति ने इस पर तंज कसा कि रात को हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कटाक्ष किया कि लोगों की ध्वनि प्रदूषण से नींद उड़ गई है। ऐसे अवरोध पैदा कर समाज को भला क्या देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने एक्स पर लिखा..हम उसी कालोनी में रहते हैं। कोई विरोध नहीं कर रहा है। क्या सनातनी दूसरे सनातनी को कष्ट देंगे। बस यात्रा आराम से निकालें। पटाखे एवं शोर शराबा न किया जाए। एक अन्य ने पोस्ट किया कि वृंदावन आने के बाद श्रद्धालुओं का एक लक्ष्य संत प्रेमानंद के दर्शन करना भी रहता है। उनकी रात्रि यात्रा से लोगों को रोजगार मिलता है। योगी जी यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की यात्रा रुकनी नहीं चाहिए।
यात्रा रोक देने पर लोगों ने सियासी तड़का भी खूब लगाया है। एक ने लिखा है...प्रेमानंद जी का चारों शंकराचार्यों खास तौर पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सपोर्ट करना भारी पड़ा। सियासत के कारण ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे अहम बिंदु उनकी तबीयत का है।

दरअसल प्रेमानंद किडनी समस्या से ग्रस्त हैं। वह पिछले कुछ दिनों में कई बार परिक्रमा पर निकले पर तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बीच में ही यात्रा रोककर वापस लौटना पड़ा। उनकी यात्रा पर भीड़ तो उमड़ती ही है और लोग उन्हें दंडवत प्रणाम करते हैं। नए वर्ष पर उनकी यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी और दंडवती को लेकर धक्का मुक्की हो गई। इस पर उन्होंने नाराज होते हुए दंडवती करने पर रोक लगा दी थी। लोगों से अपील की थी कि वे ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed