फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health officer dies under suspicious circumstances in the bathroom of guest house in Mathura

Mathura: गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्वास्थ्य अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दोस्तों के साथ आई थी वृंदावन

Tue, 26 Dec 2023 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Dec 2023 08:43 PM IST
सार

वृंदावन के केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग स्थित एक गेस्टहाउस में मंगलवार की सुबह युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। युवती मध्यप्रदेश के सिवनी में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत थी।

विज्ञापन
Health officer dies under suspicious circumstances in the bathroom of guest house in Mathura
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग स्थित एक गेस्टहाउस में मंगलवार की सुबह युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। युवती मध्यप्रदेश के सिवनी में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के जिला सिवली से चार युवती और तीन युवक 23 दिसम्बर को वृंदावन दर्शन करने आए थे। सभी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग स्थित शांति सदन गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे 28 वर्षीय अनामिका राय नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नही निकली तो साथ आई किरण, तारिका और अंजू ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा धक्का मारकर खोला, तो अनामिका अचेतावस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका को देखते अनामिका के साथी तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्राथमिक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जाता है कि उक्त युवक- युवती चार दिन से वृंदावन आए हुए थे और बुधवार को इनका वापसी का रिजर्वेशन था। इससे पहले ही यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका मध्य प्रदेश सरकार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्यरत थी। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बाहर से आई हुई युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के साथियों से पूछताछ की है और साथ ही युवती के परिवारजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed