फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health of three devotees deteriorated in Banke Bihari temple

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही भीड़, उमस से बुरा हाल... तीन श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

Sat, 29 Jun 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के दबाव में तीन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल उपचार दिया गया।

विज्ञापन
Health of three devotees deteriorated in Banke Bihari temple
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह के समय दर्शन के वक्त मंदिर में भीड़ के दबाव व उमस के कारण दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, शाम को एक वृद्ध की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने इन्हें उपचार दिया। इसके बाद परिजनों के साथ चले गए।

विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के भीतर सुभाष चंद (70) निवासी पठानकोट की तबीयत शाम छह बजे करीब बिगड़ गई। उनके परिजन तत्काल मंदिर में मौजूद डॉक्टर के कक्ष में लेकर गए। वहां उनको उपचार दिया गया। इससे पूर्व राधा कुशवाह (22) निवासी विदिशा, मप्र की तबीयत सुबह 11 बजे करीब बिगड़ी। वहीं, अनुराधा डींगरा (60) निवासी फरीदाबाद की तबीयत 11.15 बजे करीब बिगड़ी। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर शिवम गोयल, नर्सिंग स्टाफ महावीर सिंह और गिरीश शर्मा ने इनको उपचार दिया। शिवम गोयल ने कहा कि वृद्ध और बच्चे अपने साथ ग्लूकोस का पानी लेकर आएं। थोड़े-थोड़े अंतराल पर उसे पीते रहे। पानी की कमी व उमस, गर्मी के कारण ही लोगों की तबीयत बिगड़ती है।
विज्ञापन


मौसम में आई नरमी, ब्रज में बढ़ी धार्मिक पर्यटकों की संख्या
भीषण गर्मी से पिछले एक सप्ताह से राहत मिल गई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण ब्रज में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है। हर रोज करीब चार लाख श्रद्धालु यहां दर्शन को आ रहे हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार प्रचंड गर्मी के चलते मई मध्य से जून मध्य तक श्रद्धालुओं की संख्या कम रही थी। इस दौरान करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु ही हर रोज आए। 22 जून के बाद मौसम ने जिस प्रकार करवट ली है और बारिश होने के साथ ही सूरज की तपिश में भी नमी आई है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। 22 जून के बाद हर रोज करीब चार लाख श्रद्धालु ब्रज के विभिन्न मंदिरों के दर्शन को आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed