{"_id":"5fa05dab8ebc3e9c01280a90","slug":"health-mathura-news-agr466458431","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला संयुक्त चिकित्सालय: मेडिकल स्टाफ की हड़ताल से कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला संयुक्त चिकित्सालय: मेडिकल स्टाफ की हड़ताल से कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल स्टाफ की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा। इससे मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। पिछले दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।
पागलबाबा मंदिर के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय में अधिकांश कर्मचारी अनुबंध पर हैं। इसमें मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। पिछले दो माह से इन कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। इससे चिकित्सालय में पर्चा आदि बनाने से लेकर चिकित्सा सेवा में भी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि त्योहार नजदीक हैं, लेकिन पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। यहां तक कि फरवरी माह का भी वेतन बकाया है। इसके संदर्भ में कई बार चिकित्साधिकारियों से मांग की जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों में बलराम कुलश्रेष्ठ, ललितेश, अखिलेश कुमार, सूर्यकांत, पवन कुमार, बीएस परिहार, विपिन शर्मा, रोहिताश सिंह आदि शामिल रहे। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. नदिता सिंह ने कहा कि वेतन जारी करने में ठेकेदार को कुछ तकनीकी समस्या आ रही थी, जिसका समाधान कर दिया गया है। अब एक-दो दिन में सभी का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।