{"_id":"572f813a4f1c1bfc765cdbfe","slug":"health-director-in-kanshiram-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक, मरीजों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक, मरीजों से मिले
अमर उजाला
Updated Sun, 08 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. सत्यमित्र रविवार को कांशीराम कालोनी पहुंचे। उन्होंने कालोनी का निरीक्षण किया और मरीजों, उनके परिजनों से बात की। इसके बाद अस्थायी अस्पताल में चिकित्सकों से दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं फिर भी एहतियात के तौर पर अगले पांच दिन तक चिकित्सकों की टीम डायट परिसर में बनाए गए अस्थायी अस्पताल में कैंप करेगी। यहां इस दौरान आने वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा।
इधर, रविवार को भी नए रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया। डायट पर अस्थायी अस्पताल में कार्य कर रही नयति हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने कुल 95 मरीज भर्ती किए। इनमे से 18 मरीजों को चार घंटे बाद ही छुट्टी दे दी। स्वर्ण जयंती अस्पताल में भी एक नया रोगी भर्ती किया गया।
विज्ञापन
यहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभाल रहे नयति हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. गनपति, डा. पंकज जैन, डा. रिचा सिंह आदि मौजूद थे। इधर, पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर अब नई पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। फिर भी नयति हास्पिटल और सरकारी चिकित्सकों की टीम अस्थायी हास्पिटल में कैंप किए हुए हैं। लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।
-राजेश कुमार, डीएम