फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health department alert regarding Zika virus infection

जीका वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding Zika virus infection
मथुरा। जीका वायरस के संक्रमण को जनपद में फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 56 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है। मंगलवार को कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प्लाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

कानपुर में लगातार जीका वायरस मिलने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने संक्रमण को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से घर आने वाले मेहमान या परिवार के सदस्य की जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को यदि कोई किसी प्रकार का सर्दी, जुकाम और बुखार है तो उसकी जांच कराने के बाद ही परिवार में सम्मिलित करें।
विज्ञापन

--
इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नंबर
0565-2974255, 0565-2974266, 0565-2974267, 0565-2974269, 0565-2974270, 0565-2974271
---
जीका वायरस संक्रमित मरीज को एक साथ तेज बुखार आता है। इसमें पूरा बदन तपने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द होता है। हालांकि अभी तक अपने जिले में जीका वायरस का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन त्योहार पर हजारों लोग दूसरे प्रदेशों से अपने घर आए हैं। अगर जीका वायरस का मरीज मिलता है, तो उसका उपचार किया जाएगा। संदिग्ध मरीज को परिवार के दूसरे सदस्यों से दूर रखा जाए। जीका वायरस से संक्रमित मरीज परिवार के दूसरे सदस्यों को भी संक्रमित कर सकता है। यह वायरस बुखार के दूसरे वायरसों से थोड़ा खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भूदेव, जिला कंट्रोल प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed