फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health and Wellness Center got staff, centers started

Mathura News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला स्टाफ, शुरू हुए केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Health and Wellness Center got staff, centers started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मथुरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए बनाए गए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू हो गए हैं। इनमें स्टाफ नर्स, सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती हो गई है। इससे स्थानीय नागरिकों को अपने घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किए गए हैं। पहले इनमें चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं हो पा रही थी। इसके चलते यह संचालित नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब इन्हें शुरू करा दिया गया है। हालांकि इनमें से कई सेंटर पर अभी चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है, लेकिन स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन सहित सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती होने के कारण यह शुरू हो गए हैं। ताकि इनके संचालन आरंभ होने से स्थानीय लोगों को अपने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सके और जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव कम हो सके।
विज्ञापन


यहां खोले गए हैं 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

बद्री नगर, वृंदावन गेट, लक्ष्मी नगर (बिरला मंदिर), सराय आजमाबाद, भरतपुर गेट, नटवर नगर, सदर, जनरलगंज, आंबेडकर कॉलोनी, शास्त्री नगर, अमर कॉलोनी, अपना नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

अभी सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है, लेकिन स्टाफ नर्स एवं सहयोगी स्टाफ की तैनाती के कारण इन्हें शुरू करा दिया गया है। ताकि स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके।

-डॉ. एके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed