फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heads bowed in worship of God, hands raised in prayer.

बकरीद: खुदा की इबादत में झुके सिर, दुआ में उठे हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in worship of God, hands raised in prayer.
ईद की मुबारकबाद देते बच्चे। 
मथुरा। देहात क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। नौहझील, राया, शेरगढ़, सौंख आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्वक नमाज हुई। सौंख में ईदगाह में परिक्रमार्थियों के ठहरने के कारण अन्य दो मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

नौहझील कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह ठीक साढ़े 7 बजे ईद की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। टोली मोहल्ला में दोपहर में मेले का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया गश्त करते रहे। प्रधान प्रशांत गुप्ता, डॉ. फरजंद अली, संजय पठान, सहीदा खां, रिजवान कुरैशी मौजूद रहे। कस्बा राया और सोनई में मोहल्ला पठानपाडा, सुल्तानगंज और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे। शेरगढ़ में शांति के साथ नमाज अदा की गई। गफ्फार ने बताया कि यहां पर सभी समुदाय के लोगों भाईचारा है। शांति के साथ लोगों ने त्योहार मनाया। सौंख में बछगांव रोड़ स्थित परिक्रमा मार्ग में ईदगाह है। यहां परिक्रमार्थी आराम कर रहे थे। इस पर मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय दो मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की। मस्जिद के मौलवी मोहम्मद जिया उल्लाह खा ने नमाज अदा कराई। समाज के अध्यक्ष मुन्ना खा ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित ईदगाह में श्रद्धलुओं की भीड़ के चलते स्थानीय दो मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, चेयरमैन योगेश लंबरदार, थाना प्रभारी हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोसीकलां में बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सुबह मस्जिद और ईदगाहों में नमाज पढ़ी और कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के बाद घर पर कुर्बानी दी गई। सुबह साढ़े 7 बजे तालाब वाली मस्जिद में मुफ़्ती व कारी हजरत अफसर साहब तथा ईदगाह में सुबह 8 बजे हजरत मौलाना अकबर सहाब ने नमाज अदा कराई। एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पंवार, नगर पालिका लेखाकार योगेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, तरुण सेठ, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने नमाजियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन में नहीं दी गई कुर्बानी
गोवर्धन। मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद पर बैठक कर निर्णय लिया था कि गोवर्धन की धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए बकरे की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। पूरे गोवर्धन क्षेत्र में कहीं भी कुर्बानी नहीं दी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसडीएम ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा लिए गए फैसला सराहनीय है। संवाद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed