फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Head of Neemgaon caught in cheating in the name of job

Mathura News: नौकरी के नाम पर ठगी में नीमगांव का प्रधान पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Head of Neemgaon caught in cheating in the name of job
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के नीमगांव में ग्राम प्रधान व भाजपा नेता जुगल पटेल को हरियाणा पुलिस नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में उठा ले गई। प्रधान को हालांकि 3 मई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले का खुलासा अब किया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई से इन्कार किया है। कस्बा गोवर्धन के समीप नीमगांव के प्रधान के 3 मई से गायब होने की चर्चा थी। उनका फोन भी बंद आ रहा था। पूरे मामले का पटाक्षेप हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के थाना सदर पुलिस ने किया। पुलिस के प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की जांच आर्थिक शाखा एवं सीआईए की टीम द्वारा की जा रही थी। इसमें 32 आरोपियों में शामिल नीमगांव के जुगल किशोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हरियाणा आदि प्रांतों में भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। उपनिरीक्षक सारिका यादव के निर्देशन में मामले का पटाक्षेप हुआ है। पुलिस के अनुसार जुगल किशोर पर आरोप है कि वह फिंगर प्रिंट बदलवाने का काम देखता था। इस मामले में कई सरकारी कर्मचारी भी फंसे हैं। कई फिजीकल व भर्ती से जुड़ी एकेडमी के लोग भी गिरफ्तार किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा नीमगांव प्रधान को ले जाने की जानकारी नहीं लग पाई। बाद में पता चला कि हरियाणा में कोई ठगी का मामला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed