फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   He took five thousand rupees in the name of treatment, video goes viral

Mathura News: इलाज के नाम पर लिए पांच हजार रुपये, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
He took five thousand rupees in the name of treatment, video goes viral
फोटो 1: उपचार के नाम पर रुपये लेता चिकित्सक - फोटो सोशल मीडिया
सौंख। चर्म रोग का इलाज करने के नाम पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक ने मरीज से पांच हजार रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार चिकित्सक द्वारा मरीज से 34 हजार रुपये मांगे थे। मामले में पीड़ित ने चिकित्सक के खिलाफ थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। उधर, आयुर्वेदिक विभाग की ओर से जांच की बात कही गई है। चिकित्सक को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव नगला केचुला निवासी सोनवीर पिछले तीन माह से चर्म रोग से पीड़ित हैं। पीड़ित शनिवार को चर्म रोग के इलाज के लिए मगोर्रा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचा। वहां तैनात चिकित्सक ने पीड़ित से 34 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने रुपये कम होने की बात कही तो चिकित्सक ने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित ने चिकित्सक को पांच हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे कुछ दवाइयां दी गईं। अब चिकित्सक द्वारा लिए गए पांच हजार रुपये की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो की भनक लगते ही चिकित्सक भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया है कि तीन माह पूर्व 15 हजार रुपये इलाज के नाम लिए थे। कुछ समय तक फायदा रहा, लेकिन फिर से परेशानी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक पैसे ऐंठ रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ तहरीर आई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह का कहना है कि मरीज से रुपये लेने का मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच की जाएगी। चिकित्सक को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed