फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   He also gave darshan in other forms, devotees thronged for darshan

Mathura News: राधारानी से मिलने के लिए ठाकुर राधावल्लभ बने तोता-मैना बेचने वाली महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
He also gave darshan in other forms, devotees thronged for darshan
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में तोता-मैना वाली महिला के रूप में दर्शन देते आराध्य।
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भगवान ने मंगला दर्शन के दौरान तोता-मैना बेचने वाली गुजरिया का रूप धर छद्म वेश में भक्तों को दर्शन दिए। इसके अलावा अन्य स्वरूप में मनोहारी दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में मंगला आरती के बाद ठाकुरजी ने तरह-तरह के रूप धरके भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायत गोविंद गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी ने सखी रूप में, वस्त्र विक्रेता, चुटीला वाली आदि स्वरूपों में दर्शन दिए। भक्तों में आराध्य के विशेष दर्शन की एक झलक पाने की होड़ सी मच गई। इससे पहले गोस्वामीजनों ने ठाकुर राधावल्लभ लाल का मेवाओं से बनीं मीठी एवं नमकीन खिचड़ी का भोग लगाया। खिचड़ी के साथ भुनी फली, नींबू का अचार, कुलिया मिठाई, श्रीखण्ड, कई तरह की फलारी, सब्जी का भोग लगाया।
विज्ञापन



मंदिर के मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में खिचड़ी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सुबह ठाकुरजी का मेवाओं से बनी कई तरह की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इसके पश्चात भगवान छद्मवेश में भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान राधावल्लभ लाल राधारानी से मिलने के लिए तरह-तरह के रूप धारण करते हैं, जिसमें कभी वह बांकेबिहारी, दाऊजी और भगवान शिव बनते हैं तो कभी वह मनुहारिन, तोता-मैना वाली बनते हैं। प्रभु के यह विशेष दर्शन खिचड़ी महोत्सव के दौरान ही होते हैं। यह महोत्सव एक माह चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed