फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haryana Congress President visited Thakur Banke Bihari Temple

Mathura News: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Congress President visited Thakur Banke Bihari Temple
वृंदावन। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर देश और पार्टी के उत्थान की कामना की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामनरेंद्र सिंह अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर देश की उन्नति की कामना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामी द्वारा उन्हें प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया। दर्शन के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वह भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव आयोग किसी पार्टी के दबाव में काम कर रहा है। उसके द्वारा एसआईआर पर निष्पक्षता नहीं रखी जा रही है। ऐसा लगता है कि केंद्रीय चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर लोगों को धर्म जाति के नाम पर मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है। पार्टी द्वारा सड़क से संसद तक अपनी बात रखी जा रही है, लेकिन सरकार तानाशाही तरीके से एसआईआर पर सदन में चर्चा को तैयार नहीं है। अगर इसे हंगामा या ड्रामा कहा जाता है तो यह लोकतंत्र पर प्रहार है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, नगर अध्यक्ष चिंटू पुजारी, दीपक पाराशर, गोविंद वघेल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed